किसानों की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही है आए दिन कोई न कोई एक नई समस्या किसानों का जैसे इंतजार कर रही हो। विकासखंड में किसानों द्वारा मक्का की फसलें बोई गई है जिसका हाल इतना बेकार है कि किसानों को मजबूरी में मक्का की फसल को बखाना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान गौरब गद्रे दारा 25 एकड़ में मक्का की फसल बोई थी जिसमे फ़ॉल आर्मीवर्म कीट लगने से पूरी फसल बर्बाद हो गई जिसे लाखों रुपय का नुकसान हो गया । वही ग्राम चारखेड़ा के किसान रामरूप टाले के दारा बोई गई मक्का को भी कीट लग गए जिसे कारण उन्हें लाखो रुपय का नुकसान हो गया । किसानों ने बताया अब मक्का फसल खराब होने से बखार दिया है ताकि गेहू की फसल की बोनी की जा सके । कृषि वैज्ञानिक हरदा ने बताया कि किसान यदि नई फसल कि बोनी करना है तो पहले भूमि उपचार कर किसान फसल की उचित समय बोनी करे ।सहायक संचालक कृषि कपिल बेड़ा ने बताया कि मुझे आप से जानकरी मिली है कल वैज्ञानिकों का निरीक्षण दल बना कर भेजा जाएगा।