भिन्न समस्याओ के निराकरण के लिए सौपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
भिन्न समस्याओ के निराकरण के लिए सौपा ज्ञापन 
टिमरनी                          
जनपद पंचायत टिमरनी में आयोजित मंगलवार जनसुनवाई में जैव विविधता समिति अध्यक्ष सुनील दुबे ने 19 नबंबर को दिए गए आवेदन पर कोई कार्यवाही नही होने के सबध में अनुविभागीय अधिकारी अंकित त्रिपाठी को पुनः कार्यवाही के लिए ज्ञापन सोपा।जिसमे कहा गया कि यदि समस्याओं  का निराकरण तीन दिनों में नही किया जाता है तो आमजन के साथ आन्दोलन करे के लिए बाध्य होंगे  जिसकी समस्त जबाबदारी प्रशासन की होगी कि बात कही।ज्ञात हो 19 नबंबर को जनसुनबाई  में बिन्दुवार समस्याओं जिसमे  15 नवंबर से कृषि उपज मंडी टिमरनी में सोयाबीन की खरीदी बंद कर दी गई है  क्षेत्र की   प्रमुख फसल सोयाबीन का उत्पादन कम हुआ है ओर किसान जिसे अपने कृषि कार्य हेतु बेच नही पा रहा है मण्डी में सोयाबीन की बिक्री कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए।  किसानों को यूरिया खाद के साथ डीएपी खाद खरीदने की अनिवार्यता खत्म की जाए शासकीय  दुकानों पर भी यूरिया खाद के साथ डीपी किसानों को लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत  से अधिक कृषको की बुआई हो चुकी है।  जिन किसानों की बोनी नहीं हुई उन्हें डीएपी खाद की व्यवस्था पहले ही कर ली है  आप किसानों को सिर्फ यूरिया खाद की आवश्यकता है अतः डीएपी खाद यूरिया  के साथ लेने की अनिवार्यता खत्म की जाए। वर्तमान शीतकाल को देखते शासकीय अशासकीय प्ले स्कूल एवं प्राथमिक शालाओं का समय सुबह 9:00 बजे से किया जावे ताकि बच्चों को सुबह जल्दी नहीं जाना पड़े आदि समस्याओ को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही करने की मांग की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top