ग्रामीण महिलाओ ने पेयजल व्यवस्था के लिए सौपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
ग्रामीण महिलाओ ने पेयजल व्यवस्था के लिए सौपा ज्ञापन
टिमरनी।  

विकासखंड के ग्राम पोखरनी के वार्ड क्रमांक 3 ,4,5 व 6 में पीने के पानी की व्यवस्था नई पाइपलाईन से करवाने एव निस्तार के पानी की निकासी की व्यवस्था करने के बाबत ग्रामीण महिलाओ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।महिला ने बताया कि  वार्ड में में पीने के पानी की व्यवस्था हेतु कई बार हम लोगो ने निवेदन किया परन्तु अभी तक कोई व्यवस्था नही की गई है ।हमारे वार्ड में नई पाईप लाइन से पानी की व्यवस्था की जाए व निकासी का पानी रास्ते मे भराजता है जिसे बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है इस लिए पानी निकासी की व्यवस्था करने की बात कही ।इस दौरान  पार्वती बाई मीना बाई रिंकु बाई उषा सावत्री सुनीता सेवंती अमरा सुमन आदि महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top