टिमरनी
एचडीएफसी बैंक हरदा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में सोमवार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में शासकीय महाविद्यायलय टिमरनी की एनसीसी छात्र एव छात्रा इकाई ने रक्तदान किया ।एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट के पी नागरे एवं छात्रा एन सी सी अधिकारी दुर्गेश नंदिनी अग्रवाल ने बताया कि एनसीसी स्थापना दिवस की अंतिम सामाजिक गतिविधि के रूप में म 25 नवम्बर को महाविद्यालय के कैडेट्स लोकेश राजपूत अंकुश अजय जाट चंदन सिंह विशाल ओसले करण सोनी सुमित खोरे इम्लेश भलावी समीर शाह रामकृष्ण राजपूत आदि ने रक्तदान महादान की सामाजिक सेवा की गतिविधि में अपना अहम योगदान दिया।एचडीएफसी बैंक हरदा के अधिकारी राहुल राजपूत आदर्श शर्मा सुनील जोशी ने एनसीसी कैडेट के द्वारा इस रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया ।ऐसा माना जाता है कि दानों में सबसे बड़ा दान रक्तदान होता है जो किसी मनुष्य को एक नया जीवन प्रदान करता है अगर सही समय पर रक्त मिल जाये तो व्यक्ति को नया जीवन मिल जाता है । प्रत्येक वर्ष इस पुनीत कार्य को एचडीएफसी बैंक के द्वारा किया जाता है। जिसमे महाविद्यालय की एन सी सी इकाई टिमरनी का सहयोग हमेशा मिलता रहता है । रक्तदान शिविर में सहयोगी के रूप में कैडेट्स एस यू ओ राकेश पिपलोदे एवं यू ओ अभिषेक गौर आकाश महेंद्र सुनीता अंतिमा शिवानी आदि ने जिम्मेदारी का निर्वहन किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विनीता रघुवंशी ने कैडेट्स के रक्तदान कार्य की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ दीपक मालाकार विजेंद्र गुर्जर सुनीत काशिव आदि उपस्थित रहे।