सोयाबीन उपज की खरीदी बंद अन्य उपज की होगी नीलामी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

सोयाबीन उपज की खरीदी बंद अन्य उपज की होगी नीलामी
टिमरनी                                 
कृषि उपज मंडी टिमरनी में शुक्रवार 15 नवंबर से सोयाबीन उपज की खरीदी बंद रहेगी व कृषि उपज मंडी में अन्य फसलों की नीलामी कार्य किया जाएगा। गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी अंकित त्रिपाठी की अध्यक्षता में हम्मालों  तुलावटियों संघ व अनाज व्यापारी संघ की सयुक्त  बैठक आयोजित की गई । बैठक में हम्मालों तुलावटी की मांग में व्यापारी फर्म की एवं किसानी कार्यों की दरों अवधि पर सहमति बनी जिन अम्माल तुला बेटियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए गए उनके मंडी लाइसेंस वितरित किए गए मंडी में कार्य के समय सीमा के संबंध में प्रातः 11:00 बजे से कार्य की समाप्ति पर सहमति बनी कृषि उपज की टोल 50 -60 किलो के वजन में चलाए जाने  सम्बद्ध में  व्यापारी संघ द्वारा बताया गया कि जिले हरदा खिरकिया मंडी में 90 किलो की भर्ती से तुलाई कार्य किया जा रही है यदि टिमरनी मण्डी इस वजन से कार्य नही किया जाता है तो  व्यापारी को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।जब कि मण्डी में पूर्व से ही सोयाबीन से अलाबा अन्य जीन्स का तोल 50 -60 किलो में किया जा रहा है।बैठक में निर्णय लिया गया कि सोयाबीन को छोड़कर अन्य सभी उपज का नीलामी कार्य चालू रहेगा।अन्य निर्णय होने तक सोयाबीन का नीलामी कार्य नही होगा ।मण्डी प्रशासन ने किसानबन्धुओ से अपील कि आगामी सूचना तक मण्डी में सोयाबीन उपज नही लेकर आये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top