सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों का मेकॅथन के शोकेस राऊण्ड लिए चयन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों का मेकॅथन के शोकेस राऊण्ड लिए चयन

दिल्ली में होने वाली  प्रतियोगिता आविश्कार मेकॅथन में टिमरनी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों का चयन हुआ है । इस प्रतियोगिता मे 3 चरण होते है। पहले चरण में 650 से अधिक पंजीयन किये गए थे, जिसमें से दूसरे चरण के लिए 350 मॉडलों का चयन किया गया तथा तीसरे और आखिरी चरण में सिर्फ 100 मॉडलों का चयन किया गया है । जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर, की टीम "ATL BOYS" ,  का मॉडल शामिल है। सरस्वती विद्या मंदिर , टिमरनी विद्यालय से कक्षा दसवीं के छात्र - सागर बिल्लोरे ,  यश गोखले तथा अभिषेक गौर ने बनाया हुआ "पर्सनल सेफ्टी स्टिक" ,और "स्मार्ट सिट बेल्ट" का प्रोटोटाइप  दिल्ली में दिनांक 14 व 15 दिसंबर को प्रदर्शित किया जायेगा। विद्यालय के प्राचार्य तथा Atl इंचार्ज प्रवीण गौर एवं अखिल मlहुले आदि समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top