टिमरनी
जिज्ञासाओं को पराकाष्ठाओ पर ले जाना है तो चार बातें महत्वपूर्ण है साधक, साधना, पद्धति, साध्य नीति आयोग ने इन्हीं चारों बातों को लेकर अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों को जोड़ा है-शिवकुमार
जिज्ञासाओं को पराकाष्ठाओ पर ले जाना है तो चार बातें महत्वपूर्ण है साधक, साधना, पद्धति, साध्य नीति आयोग ने इन्हीं चारों बातों को लेकर अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों को जोड़ा है-शिवकुमार
अटल टिंकरिंग लैब की क्षेत्रीय कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री श्री शिवकुमार द्वारा पूरे मध्यप्रदेश एवं मालवा प्रांत से पधारे हुए 73 विद्यालयों के 130 कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि क्रियान्वयन के तीन आधार है कल्पना अनुभूति एवं जिज्ञासा इस कार्यशाला में तीनों क्षेत्रों में कार्य हुआ है नया सीखने की मानसिकता हुई है इस कार्यशाला में अर्जित कौशल का परावर्तन हमारे कार्य क्षेत्र में दिखेगा और इससे से आवश्यकता के अनुरूप जिज्ञासा उत्पन्न होगी। साख्य दर्शन में ऋषि का उदाहरण देते हुए आपने संकेत किया कि यदि जिज्ञासाओं को पराकाष्ठाओ पर ले जाना है तो चार बातें महत्वपूर्ण है साधक, साधना, पद्धति, साध्य नीति आयोग ने इन्हीं चारों बातों को लेकर अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों को जोड़ा है। हम जितने उच्च बनेंगे उपलब्ध संसाधनों का उत्कृष्ट उपयोग करेंगे उतनी ही मात्रा में विजय श्री प्राप्त होगी भारतीय नीति आयोग द्वारा स्थापित अटल टिंकरिंग लैब का उद्देश छात्रों को निर्भीकता पूर्ण रूप से नए अविष्कारों के लिए प्रोत्साहित करना है जिसके माध्यम से देश में नये वैज्ञानिक तैयार हो सके। इस अवसर पर पूरे देश से क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख उपस्थित रहे जो अपने अपने क्षेत्र में अटल टिंकरिंग लैब को संचालित करेंगे। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के प्रांतीय अध्यक्ष शिरोमणि दुबे संगठन मंत्री हितानंद शर्मा एवं विद्या भारती के अन्य पदाधिकारी व्यवस्थापक डॉ विवेक भुस्कुटे आदि उपस्थित रहे।

