इनोवेशन फेस्टिवल में शिवांग ने प्राप्त किया प्रथम सांत्वना पुरस्कार

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
इनोवेशन फेस्टिवल में शिवांग ने प्राप्त किया प्रथम सांत्वना पुरस्कार



टिमरनी
सरस्वती विद्या मंदिर टिमरनी  के कक्षा 10 वीं  के छात्र शिवांग शर्मा  को रिजनल सायन्स सेंटर ,भोपाल में दिनांक 6 और 7 सितंबर को आयोजित इनोवेशन फेस्टिवल-2019,में प्रथम सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस फेस्टिवल मे राज्य के चुनिंदा  28 विद्यालय,18 कॉलेजों व 8 ग्रास रूट इन्होवेटर्स  के माॅडल प्रदर्शित किये गये । अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया गया, "कृषि अग्निशमन यंत्र " इस फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया ।शिवांग की  इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top