टिमरनी
बाबा रामदेव के जन्म उत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा 5000 भक्त हुए शामिल
नगर के समीप ग्राम सोडलपुर में कान्हा बाबा चौक पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भादवा वदी दूज रविवार को बाबा का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह 9 बजे मंदिर से विशाल बाबा की शोभायात्रा निकली जिसमें लगभग 5000 भक्त शामिल हुए हैं। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए रहटगांव रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची है इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया शोभायात्रा में कन्याओं के ऊपर रखे कलश पूरी शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे ।बाबा के निशान इस शोभायात्रा का आकर्षक का केंद्र बने हैं। शोभायात्रा में महिलाओं के द्वारा बाबा के भजनों पर व युवाओं के द्वारा डीजे पर सुंदर नृत्य किया गया वहीं अश्वव के द्वारा भी जगह-जगह बैंड बाजों पर नृत्य दिखाया गया ।इस दौरान टेकरा मोहल्ले पर भाटी परिवार द्वारा सभी भक्तों को कचौड़ी का प्रसाद दिया राजकुमार सांखला के द्वारा पोहा वितरण विनोद पटेल कारगिल सेंटर पर आलू बड़े का वितरण किया गया। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर बाबा की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया ।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय शाह राधेश्याम गौर आदि भी उपस्थित रहे हैं। टिमरनी पुलिस के द्वारा पूरी शोभायात्रा में व्यवस्थाएं बनाए रखी गई। मंदिर में दर्शन करने सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही है कई जगह से भक्त निशान लेकर आए पैदल बाबा के मंदिर में आसपास के कई गांवों से भक्त पैदल निशान लेकर आए हैं और बाबा के मंदिर पर चढ़ाया है ।हजारों भक्तों ने लिया महाप्रसादी का आनंद वहीं रात्रि में विशाल जम्मा जागरण का आयोजन समिति के द्वारा रखा गया था ।जिसमें रात भर भजन मंडलों ने सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी है।


