एटीएल की क्षेत्रीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ,एटीएल के पत्रक का राष्ट्रीय विज्ञान प्रमुख शिवकुमार ने किया विमोचन
टिमरनी
सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में अटल टिंकरिंग लैब की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रचारक एव विद्या भारती के राष्ट्रीय विज्ञान प्रमुख शिव कुमार दारा सरस्वती शिशु मंदिर की एटीएल पत्रक का विमोचन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिव कुमार द्वारा प्रदत एटीएल लेब के बारे में बताया साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में एटीएल लाइव की विस्तृत जानकारी डॉक्टर मेघा भुस्कुटे द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताई गई। एटीएल लैब की 2 वर्ष की यात्रा की जानकारी लैब इंचार्ज प्रवीण गौर द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाई गई ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राहुल अग्रवाल दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया क्षेत्रीय कार्यशाला में विद्या भारती के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्राचार्य समिति सदस्य व्यवस्थापक विद्यालय की संचालन समिति के सदस्य अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

