समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री की बोनस राशि एवं सोयाबीन के प्रोत्साहन राशि ना मिलने के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 टिमरनी      समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री की बोनस राशि एवं सोयाबीन के प्रोत्साहन राशि ना मिलने के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन
जनपद परिषद टिमरनी में  मंगलवार आयोजित जनसुनवाई में जैव विविधता समिति अध्यक्ष सुनील दुबे द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री की बोनस राशि एवं सोयाबीन के प्रोत्साहन राशि ना मिलने के संबंध में अंकिता त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि समर्थन मूल पर मार्च-अप्रैल 2019 में किसानों के द्वारा अपने गेंहू  का विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से किया गया था जिसकी बोनस राशि 160 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को प्राप्त होना था जो अभी तक नहीं आई है । वर्ष 2018 में सोयाबीन विक्रय के उपरांत प्रोत्साहन राशि भावंतर जो कि ₹500 प्रति क्विंटल
 मिला था अभी तक प्राप्त नहीं हुई है ।जिससे किसानों का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है दोनों राशि का भुगतान नहीं होने से किसानों को कृषि संबंधित कार्य करने में समस्या हो रही है। इसलिए राशि का शीघ्र भुगतान करने के संबंध में मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top