टिमरनी
खेल मैदान के लिए खिलाड़ी और कोच ने सौंपा ज्ञापन
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक टिमरनी के खेल ग्राउंड पर भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है उसे अन्य जगह निर्माण किए जाने के संबंध में शक्ति व्यायाम शाला न्यू एसबीएस के खिलाड़ियों व कोच दारा कलेक्टर एस विश्वनाथन को ज्ञापन दिया गया। इस संबंध में विधायक संजय शाह से मुलाकात कर उन्हें भी आवेदन प्रदान किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी में खेल ग्राउंड पर पी आइ डब्ल्यू एवं शिक्षा विभाग द्वारा भवन निर्माण किया जा रहा है जिसकी लंबाई 25 मीटर चौड़ाई 23 मीटर है इस भवन निर्माण से खेल मैदान पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगा। जबकि शासन के नियमानुसार सभी स्कूलों में ग्राउंड होना अनिवार्य है और खेल संचालित होना भी अनिवार्य । इस खेल ग्राउंड से राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी भी खेलते हैं अभ्यास करते हैं शहर में खेल मैदान कि पहले से ही कमी है नगर में एकमात्र खेल ग्राउंड कन्या शाला में ही है। अगर ग्राउंड खत्म हो जाता है तो नगर में पूर्ण रूप से खेल खत्म हो जाएगा इस ग्राउंड पर चार खेल संस्था चल रही।20 अगस्त को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयु सीमा 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष की संपन्न हुई ।जिसमें से तीनों वर्ग के 1212 खिलाड़ी चयनित किया गया जो 24 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हरदा पहुंचेंगे ।इस मौके अंकित जोशी मुबारिक शाह देवेश चौहान अभिषेक मालवीय कल्पना कौशल आरती भिलाला प्रमिला चावरे आदि खेल शिक्षक उपस्थित थे।