सदभावना कार्यक्रम का हुआ आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
  सदभावना कार्यक्रम का हुआ आयोजित

नगर के नेहरू पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर सदभावना कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण जायसवाल ने कहा राजीव जी की दूरदरशी सोच के कारण ही आज भारत देश सूचना, संचार, आई टी के क्षेत्र में अग्रणीय देश है उन्होंने ही युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का अधिकार दिया उनकी सोच से ही पंचायतों को अधिकार, महिलाओं को 33 प्रतशित आरक्षण उनकी देन थी उस समय राजीव जी ने भारत को 21 वी सदी के भारत का सपना देश कर  कार्य किया। जिसकी बदौलत ही आज भारत विश्व मे आईटी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है ऐसे भारतरत्न को हम सब आज नमन करते है । साथ ही युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के द्वारा सरकारी अस्पताल में फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष ओम सोलंकी रहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत  वर्मा, दिनेश तिवारी रामआसरे काका कमलचंद जैन जमनादास टांक पार्षद शहज़ाद खान गिरीश घूरे अब्दुल रहीस शैलेंद्र वर्मा कपिल जाट विक्रम राजपूत प्रतापसिंह राजपूत श्रीकर गद्रे ब्रजकिशोर सोनकिया सहित कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस परिवार के साथी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top