टिमरनी
बोल बम भोले की जय घोष जयकारो के साथ क्षेत्र की सुख ओर समृद्धि के लिये हजारो की संख्या में कावडया ओर श्रध्दालु श्रावण के चौथे सोमवार के दिन विशाल कावड यात्रा में विधायक संजय शाह के नेतृत्व में शामिल हुए। कावड यात्रा माँ नर्मदा नदी के तट गोंदागावं गंगेश्वरी त्रिवेणी संगम से माँ नर्मदा की पूर्ण विधि विधान पूजन अर्चन कर काबड में जल लेकर प्रांरभ हुई। इस यात्रा में श्रध्दालु व कावडया ढोल एवं नगाडो पर श्रद्धा व भक्तिभाव में नाचते गाते बम भोले के जयकारो के साथ भक्ति में झूमते नजर आए ।कावड यात्रा गोंदागांव , तजपुरा ,करताना, नौसर , पोखरनी , होते हुए नगर में स्टेशन चौक , न्यूमार्केट ,मोरवाली बिल्डिग से गांधी चौक से होते हुए प्राचीन -शंकर मंदिर पहुची।इस दोरान यात्रा में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का काम किया और ग्रामीणों व कावडया ने विधायक संजय शाह के साथ मिल कर गोंदागांव , तजपुरा ,करताना, नौसर , पोखरनी आदि ग्रामो में भिन्न प्रजाती के 121 वृक्षो का वृक्षारोपण किया गया।काबड़ यात्रा का नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भव्य नागरिको ने भव्य स्वागत किया। काबड़ यात्रा के लिए जगह जगह कावडीया के फलाहार और भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।इस दोरान कैलाश डूडी राधेश्याम गोर सुनील दुबे अतुल बारगे निलेश जोशी विनीत गीते गायत्री गोयल विजय गोयल सत्यनारायण खोदरे मंगल डूडी हिमांशु बंसल आदि उपस्थित रहे।विधायक संजय शाह और पत्नी समाजसेविका शैलजा शाह बेटी राईमा शाह दारा गोंदागांव गंगेश्वरी के नर्मदा जल से प्राचीन शंकर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना दी।इस दोरान प्राचीन शंकर मंदिर प्रांगण में महाप्रसादी एव संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कावड यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु हुआ भव्य स्वागत
प्रतिवर्ष बोल बम कावड समिति दारा कावड यात्रा निकाली जाती है इस वर्ष गोंदागांव गंगेश्वरी त्रिवेणी संगम से निकली विशाल कावड यात्रा में एक अदभूत की नजारा देखने को मिला कावड यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओ बडचड कर हिस्सा लिया।।यात्रा का ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रो में अस्मरणीय एवं भव्य रूप से फूलो की बोछारो ओर स्वागत द्वारो के माध्यम से सामाजिक संस्था संगठन और नागरिको के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस मोके पर नगर के स्टेशन चोक पर तिवारी मित्रमण्डल यात्रा सूर्या टावर पर क्षेत्रीय कुर्मीय समाज आदि सहित नगर हर वर्ग दारा भव्य स्वगात किया।यात्रा में भोजन प्रसादी के लिये जगह जगह पर नागरिको के द्वारा काउंटर लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया । कावंड यात्रा में बडी संख्या में कावडिया ढोल तासो पर नाचते गाते नजर आये युवाओ दारा तिरगा और भगवा झंडा लहराते हुए नजर आये । वही यात्रा के स्वागत के लिये नगर स्वागत दारा ओर बैनरो से सजा हुआ नजर आया ।

वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश
कावड़ यात्रा में भक्ति में कावड़िया नाचते गाते नजर आए साथ ही यात्रा में भिन्न स्थानों पर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी ओर जागरूकता के लिए विधायक संजय शाह और कावड़िया दारा वृक्षा रोपण किया ।इस दौरान लोगो मे कॉफी उत्साह नजर आया ।यात्रा के दौरान शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस स्टाफ मुस्तेद नजर आया ।