किसानों के खातें में जमा हो रही मूंग सब्सिडी की राशि
टिमरनी-
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से किसानों को बीतें माह मूूंग प्रदर्शन बीज का वितरण किया गया था।बीज वितरण के बाद सब्सिडी की राशि नही मिलने के कारण किसान कार्यालय के चक्कर काट रहे थे।किसान कृषि विभाग कार्यालय में मूंग की राशि खातें में कब तक जमा होगी यह जानकारी लेने पहुंच रहे थे।गौरतलब है कि कृषि विभाग से करीब तीन माह पूर्व किसानों को योजना के तहत मूंग बीज का वितरण किया गया था।इसके तहत किसानों को 20 किलो मूंग बीज के साथ दवाई का पैकेज भी दिया गया था।योजना के अंर्तगत किसानों को दवाई पैकेज की राशि 2120 रुपए खातें में जमा की जाना है।यह राशि अब किसानों के खातें में जमा की जा रही है।राशि जमा होने की जानकारी कुछ किसानों ने दी है।जानकारी के अनुसार योजना के तहत ब्लाक में 660 किसानों को मूंग बीज का वितरण किया गया था।जिसकी 13,78000 रुपए की राशि दी जाना है।