किसानों को किसी तरह की शिकायत का मौका ना मिले-प्रभारी मंत्री श्री पीसी शर्मा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
किसानों को किसी तरह की शिकायत का मौका ना मिले-प्रभारी मंत्री श्री पीसी शर्मा

ऋण माफी वाले किसानों को खाद वितरण में कोई समस्या तो नहीं,दस जुलाई तक बचे छ्ह हजार किसानों को खाद वितरण सुनिश्चित करें।ऐसे कुल चौबीस हजार किसानो में से अठारह हजार किसानों को खाद वितरित किया जा चुका है।किसानों को किसी तरह की शिकायत का मौका ना मिले,किसानो के मामले में सरकार गंभीर है।पचपन किसानो का पीए एकाऊंट एनपीए एकाऊंट में शीध्र कनवर्ट करें।इस मामले में किसानो को व्यक्तिगत समझाईश दी जाए ताकि कोई गफलत ना हो।खाद बीज के नमूनों की सतत चेकिंग हो अमानक पाए जाने पर कार्यवाही करे।दस किसानों को गेंहू उपार्जन का दो लाख रूपए भुगतान तकनीकी खामी के कारण नहीं हो पाया है,तीन दिवस में भुगतान हो जाए।दस्तक अभियान के दौरान गंभीर बीमारी के ग्रसित बच्चों का न केवल ईलाज हो वरन बाद में फालोअप भी करें।जिले में कुल 131 नलजल योजनाए कुल ग्राम पांच सौ
नयी नलजल योजना का प्लान बनाए ताकि आने वाले सालों में पूरा जिला कव्हर किया जा सके।नए टारगेट में अबगांव खुर्द में गौशाला का प्रस्ताव रखें एन्श्योर करें कि बिजली ना जाए अगर मेंन्टेनेस के चलते बिजली आपूर्ति बाधित की जाने वाली हो तो संबंधित क्षेत्र में लोगों को पहले से सूचित करें।

प्रदेश के जनसंपर्क एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पीसी शर्मा ने उक्ताशय के निर्देश मंगलवार को जिला कार्यालय में कृषि,ऊर्जा,पशुपालन आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन, पुलिस अधीक्षक श्री भगवतसिंह विरदे भी मौजूद थे। बैठक में कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान उपसंचालक कृषि श्री एनपीएस चंद्रावत ने बताया कि जिले में इस वर्ष मक्का की उपज बढ़ने की संभावना है। इस बार अरहर का क्षेत्र में भी वृद्धि हुई है। बैठक में पूर्व विधायक श्री आरके दोगने ने बताया कि जिले में सोसायटियाँ किसानों डिफाल्टर बता रही है, जबकि उन्हें ऋण माफी का प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जा चुका है। इस कारण उन्हें खाद मिलने में समस्या आ रही है। सहायक आयुक्त सहकारिता श्री अखिलेश चैहान ने बताया कि पात्र किसानों की खाता पलटी की जा चुकी है। सभी को खाद एवं बीज का वितरण किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि किसानों को खाद एवं बीज के मामलों में कोई समस्या न आये, जिन्हें जय किसान फसल ऋण माफी के प्रमाण पत्र मिल चुके है वे इस हेतु पात्र है। बैठक में श्री चंद्रावत ने बताया कि जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत राष्ट्रीयकृत बैंक के पीए एकाउन्ट के 1309 तथा एनपीए के 163 किसानों का ऋण माफ किया गया है। इसी प्रकार काॅपरेटिव बैंक में पीए एकाउन्ट के 9130 तथा एनपीए के 5578 कृषकों का ऋण माफ किया गया है। योजना अंतर्गत द्वितीय चरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। योजना अंतर्गत दावा एवं आपत्तियों हेतु तहसील एवं जिला स्तरीय समिति बनाई गई है। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत किये गये नवाचारों, बीज एवं उर्वरक हेतु की गई कार्यवाहीयों के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक में सीएमएचओ डाॅ. प्रदीप मोजेस ने बताया कि जिले में #दस्तक_अभियान 10 जून से 20 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 5 वर्ष तक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुपोषण, डायरिया, एनीमिया आदि का परीक्षण किया जा रहा है। अभी तक जिले में 27 हजार 486 बच्चों का सर्वे किया जा चुका है। कुल 58167 बच्चों का सर्वे किया जाना है। अभी तक जिले में मलेरिया का कोई भी प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ है। जिले में बाढ़ एवं बारीश के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु काम्बेट टीम गठित की गई है। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण करें तथा शेष 5 दिवस में कुपोषित एवं विभिन्न बिमारियों से ग्रसित बच्चों पर ध्यान दे। निर्माण कार्यो में प्रगति लाये।

#पीएचई_विभाग की समीक्षा के दौरान ईई पीएचई श्री पवार ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 4105 हेण्डपम्प स्थापित है। जिनमें से 3722 चालू तथा विभिन्न कारणों से 383 बंद स्थिति में है। जिले में 131 नल जल योजना संचालित है जिसमें से 124 चालू है तथा 7 बंद है। कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने बताया कि जिले में जल स्तर में वृद्धि हेतु जिला पंचायत द्वारा 78 तालाब का गहरीकरण करके उसमें रिचार्ज साफ्ट लगाने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में #पशु_चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री गौर द्वारा बताया गया कि जिले में 15 गोशालाएं पंजीकृत है जिसमें से 9 क्रियाशील है। जिले को गौशाला परियोजना अंतर्गत 3 गौशालाओं का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें हरदा में मगरधा, खिड़किया में निमसराय तथा टिमरनी में छिंदगांवमेल में गौशालाओं हेतु स्थान चयनित किया गया है।

बैठक में प्रबन्धक #विद्युत_वितरण कम्पनी ने बताया कि जिले में आईपीडीएस योजना अंतर्गत 24 ट्रांसफार्मर लगाये गये है। एडीबी योजनान्र्तगत ग्राम नांदना राजाबरारी में 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र की स्थापना की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले के ग्राम सोडलपुर तथा ग्राम रेल्वा में में 132/33 के.व्ही. अति उच्चदाब केन्द्र हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है।

बैठक में श्री शर्मा ने जिले में नवीन कृषि महाविद्यालय का प्रस्ताव तैयार करने, खिरकिया के ग्राम चैकड़ी में माॅडल काॅलेज की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने #हंडिया में #माँ_नर्मदा के #नाभी_कुण्ड के निर्माण हेतु कुल अनुमानित लागत 13 लाख 75 हजार रूपये में से 2 लाख रूपये आध्यात्म विभाग अंतर्गत स्वीकृत किये।

जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेशकुमार जांगिड़, वनमण्डल अधिकारी उत्पादन श्री ए.के. सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. आर.के. दोगने, श्री लक्ष्मीनारायण पंवार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री श्री पीसी शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में #वृक्षारोपण भी किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top