प्रभारी मंत्री श्री पी सी शर्मा ने उत्कृट कार्य के लिए शालाओं को किया सम्मानित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
प्रभारी मंत्री श्री पी सी शर्मा ने उत्कृट कार्य के लिए शालाओं को किया सम्मानित

राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा चलाये गए दक्षता उन्नयन कार्यक्रम में ''वाल ऑफ फेम' के लिए चयनित जिले की 15 शालाओं को प्रभारी मंत्री श्री पी सी शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदाय किये। इन शालाओ को स्वर्ण श्रेणी में स्थान मिला है। शालाओ के 90% बच्चों के द्वारा हिंदी व गणित में मूलभूत दक्षताएं पूर्ण की। स्वर्ण, रजत एवं कांस्य श्रेणी में जिले की 210 शालाएं (25 %) शामिल हुई है, इसके चलते हरदा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
इस कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीसी अकादमिक विवेक शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिले की इस उपलब्धि पर माननीय मंत्री जी के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सी एस टैगोर एवं जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर एस तिवारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।'वाल ऑफ फेम' के लिए स्वर्ण श्रेणी में चयनित शालाएं-
प्राथमिक शाला ऊँचान, बरूडघाट, गुरारखेड़ा, ढेंगाढाना बीड़, एवं घोंघडा खुर्द
माध्यमिक शाला रिजगाँव, सोनखेड़ी, गांगयाखेड़ी, कमताड़ा, पहटकलां, देवपुर, बड़नगर, विक्रमपुर कलां एवं जात्राखेड़ी
सत्र 2019-20 में जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियां की जा रही है जिसमे शिक्षको का उन्मुखीकरण, सतत रूप से मॉनिटरिंग, फालोअप, आन द जॉब सपोर्ट सामिल है। इस सत्र में भी राज्य शिक्षा केन्द्र ने तीन श्रेणी स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक चैंपियन निर्धारित की है। ये पुरुस्कार शाला, जनशिक्षा केंद्र, विकासखंड एवं जिले को प्रदान किये जावेंगे।कलेक्टर एस विश्वनाथन, सीईओ जिला पंचायत लोकेश कुमार जांगिड़ ने पुरुस्कृत शालाओ के शिक्षको को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top