छिदगांव तमोली सोसायटी खरीदेगी अब आम की साबुत गुठली
वृक्षों पर ऋण देने की योजना बनाकर प्रदेश में चर्चा में आयी ग्रामीण विकास सहकारी साख समिति मर्यादित, छिदगांव तमोली अब अपने कार्यक्षेत्र में वृक्ष घनत्व बढ़ाने हेतू ठोस योजना बना रही है।आज संचालकों ने निर्णय लिया है कि सोसाइटी आम,अचार ,आंवले और जामुन की गुठलियां, नीम की निंबोली, इमली ,टेंमरू,सागौन के बीज खरीदेगी।
समिति के अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि अब अचार , टेमरू और जामुन के वृक्ष हरदा जिलें में बहुत ही कम हो गये है अचार और टैमरू तो विलुप्त होने की कंगार पर है ऐसी हालत में भी नहीं हम जागें तो हम आनें वाली पीढ़ी को सिर्फ फोटो में ही अचार और टेमरू बता पायेगी इसलिए यह ऐसी पारंपरिक खाद्य फलों के वृक्षों को बचानें की मुहीम चलाने की आवश्यकता है मैं स्वंय छिदगांव तमोली में इन फलों की नर्सरी तैयार करवा रहा हूँ ताकि माँग पर यह किसानों को उपलब्ध करवाया जा सके।
हम सोसायटी में बीजई लायक गुणवत्ता वाली सभी प्रकार की गुठलियाँ खरीदेगें और जो किसान इन्हें लेना चाहेगा उन्हें बैचेगे भी, मुझे खुद भी इसमें से सभी प्रकार की गुठलियां चाहिए।बीजयुक्त गुठलियों की गुणवत्ता के आधार पर संचालक मंडल मूल्य4 निर्धारित करेगा।
समिति प्रबंधक उत्तम सिंह राजपूत ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की सभी प्रकार की गुठलियाँ सूखी एवं अकुंरण क्षमतायुक्त होना चाहिए।जिन ग्रामीणों के पास बिक्री हेतू तैयार गुठलियां है वह सोसायटी प्रबंधक से संपर्क करें।