सीमांकन एवं वसूली पर विशेष ध्यान दें - कलेक्टर श्री विश्वनाथन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
सीमांकन एवं वसूली पर विशेष ध्यान दें - कलेक्टर श्री विश्वनाथन
राजस्व अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्यो की व्यस्तता से मुक्त हुए हो अब अपने मूल काम पर विशेष ध्यान दो। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी काम सीमांकन, नामांकन व बटवारे प्राथमिकता से करें। वसूली पर ध्यान दें, राजस्व प्ररकणों के निराकरण हेतु नियमित रूप से कोर्ट में बैठे। उन्होंने निर्देश दिए कि सीमांकन के लिए सबसे उपयुक्त समय है,सीमांकन पर विशेष ध्यान दें।
कलेक्टर श्री विश्वनाथन की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, तीनो एसडीएम,सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जनहितैषी कामो पर विशेष ध्यान दें जो भी प्रकरण प्राप्त हो उन्हें मौके पर ही निराकृत करने का प्रयास करें। प्रकरण निराकृत समय रहते किया जाए अनावश्यक रूप से विलंबित न रखें। पटवारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए निर्देशित करें।
कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये रखें। बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए बारिश शुरु होने से पहले बाढ़ प्रभावित हो सकने वाले इलाकों का चिन्हांकन कर लें। सारे संसाधन अभी से व्यवस्थित कर लिये जाएं। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए होमगार्ड से भी मदद ली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top