भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ता दे रहे है घर घर दस्तक
अभियान के तीसरे दिन 1100 घरो का किया भ्रमण
टिमरनी । विकासखण्ड मे चल रहे दस्तक अभियान के तीसरे दिन स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता ने 1100 घरो मे पहुंच कर दस्तक दी । इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमो की जानकारी दी गई । शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चो की जांच की गई और किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका निराकरण किया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है । खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने वनांचल मे अभियान की प्रगती का जायजा लिया, वनग्राम झिरन्या, टेमरुबहार और महूखाल मे घरों का भ्रमण कर मैदानी स्थिति देखी ।
BPM आशीष साकल्ले ने बताया की वनांचल मे दस्तक अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, पिछ्ले वर्षों मे सर्वाधिक कुपोषित बच्चे इसी क्षेत्र मे मिले हैं ।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश साहू ने विकासखण्ड के ग्राम सौताडा, सोडलपुर और पानतलाई मे निरिक्षण किया । उन्होने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ द्वारा दी जा रही सेवाओं से क्षेत्र के बच्चो को लाभ मिलेगा । बीमारियों और कुपोषण से मुक्ति मिल सकेगी । ज्ञात हो की यह अभियान एक माह तक चलेगा और हर घर कार्यकर्ता पहुंच कर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं देंगे ।
ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो मे आयोजित दस्तक अभियान दलो के निरिक्षक के रूप मे मुकेश बटाने, चंद्रकला ठाकुर, कान्ति गुर्जर, आनन्द किरार, सन्तोष गायकवाड निरंतर भ्रमण कर रहे हैं ।
वही महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक संगीता राजपूत, सीमा यादव, आशा सोनी, माला बौरासी,पूजा चौहान भी गतिविधी आयोजन का सुपरवीसन कर रहे हैं ।