संयुक्त टीम अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें- कलेक्टर श्री विश्वनाथन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

संयुक्त टीम अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें- कलेक्टर श्री विश्वनाथन

राजस्व और पुलिस अधिकारियों की गठित संयुक्त टीम अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें।चेक पोस्ट से गुजरने वाले इन वाहनों के नंबर भी राजस्व पुलिस अधिकारी अलग अलग रजिस्टर में दर्ज करें।इसकी सूचना कंट्रोल रूम में भी दें ताकि शहर में लगे क्लोज सर्किट टीवी कैमरे के माध्यम से क्रॉस चेक किया जा सके।कोई डंपर यदि शहर में प्रवेश किए बिना ही दूसरे रास्ते से आवागमन कर रहा है तो जिले की सीमा में बने चेक पोस्ट की टीम लगातार जांच करें।कलेक्टर से श्री एस विश्वनाथन ने आज ये निर्देश पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भगवत सिंह विरदे, अपर कलेक्टर डॉ प्रियंका गोयल सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी और राजस्व अधिकारी गण मौजूद थे।कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती जिलों के पुलिस और राजस्व अधिकारियों के संपर्क में भी रहे ताकि अगर इस जिले में हो रही कार्यवाही के कारण यदि कोई अवैध खनिज परिवहन वाहन पूर्ववर्ती जिले में रुका हुआ हो तो वहां का अमला कार्यवाही कर सके। अवैध परिवहन खनिज की चोरी और ओवरलोडिंग के मामले बनाया जाए। सबसे पहले ड्राइवर से वाहन की चाबी को अपने कब्जे में ले ले। वाहन छोड़कर भाग जाने वाले वाहन चालकों को और उनके वाहन मालिकों के साथ तलब किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने सुरजना पटवारी सुश्री दीपीका मर्सकोले को निलंबित करने के निर्देश दिए कहा कि पटवारी गण आवश्यक रूप से अपने क्षेत्राधिकार में हो रहे अवैध खनन,भंडारण की सूचना दें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top