सोडलपुर के सरकारी कुए मैं गिरने से युवती की मौत

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
सोडलपुर के सरकारी कुए मैं गिरने से युवती की मौत
चक्कर आने से गिरी थी युवती

सोडलपुर। ग्राम पंचायत सोडलपुर के अंतर्गत सामरधा मोहल्ले में बने सरकारी कुए में मंगलवार सुबह एक युवती क्रांति पिता विष्णु ओसले उम्र लगभग 20 वर्ष चक्कर आने से गिर गई यहां ग्रामीणों की मदद से उसे  कुएं से बाहर निकाला गया कुएं में गिरने के कारण उसे  काफी चोट पर  अंदरूनी तौर पर लगी थी उसके बाद उसे गंभीर हालत में टिमरनी  शासकीय अस्पताल में  लाया गया यहां पर  संजीवनी 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार उपरांत इंदौर के लिए रेफर किया गया परंतु बावजूद इसके बुधवार को उसका निधन हो गया।
सरकारी कुएं में लगे निजी मोटर पंप
ग्राम पंचायत के अंतर्गत सामरधा मोहल्ले के जिस सरकारी कुए में उक्त युवती की गिरने से मौत हुई है वहां पर उस कुएं में कई निजी मोटर पंप संचालित हो रहे हैं अगर इस कुए में निजी पंप नहीं डले होते तो पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ रहता है और उससे युवती को चोट गंभीर रूप से नहीं लगती जिससे उसके बचने के भी कुछ आसार बने रहते हैं क्योंकि युवती को तुरंत देख लेने के बाद भी बचाना डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो गया था क्योंकि युवती को अंदरूनी तौर पर कम जलस्तर होने के कारण अधिक चोटे लगी।
ग्राम पंचायत की लापरवाही
पंचायत के अंतर्गत कई ऐसे सरकारी कुआं व ट्यूब बेल है जिनमें निजी मोटर पंप डालकर पानी निकाला जा रहा है जबकि नियमानुसार किसी भी सरकारी कुआं या ट्यूबेल से इलेक्ट्रॉनिक मोटर के द्वारा पानी व्यक्तिगत रूप से निकालना नियमानुसार गलत है बावजूद इसके कई जगह दर्जनों की तादाद में मोटर कुओं में डली हुई हुई है बावजूद इसके अभी तक ग्राम पंचायत स्तर पर कोई भी कार्यवाही उनके विरुद्ध नहीं की गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top