कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री एस विश्वनाथन ने शासकीय पालीटेक्नीक कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम,मतगणना स्थल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस अवसर पर एसपी श्री बीएस विरदे, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल,एसडीएम श्री एचएस चौधरी,श्री जेपी सैयाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी सहित पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद थे।ईव्हीएम व वीवीपेट मशीन के स्ट्रॉंग रूम, विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित मतगणना कक्ष, ऑब्जर्वर कक्ष, पेयजल, वाहन पार्किंग व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरा के लिए कन्ट्रोल रूम का भी जायजा लिया। मतगणना कक्षो में प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं व मतगणना कर्मियों के लिए प्रस्तावित पृथक-पृथक प्रवेश व्यवस्था के बारे में पूछताछ की।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए मतदान सामग्री वितरण और मतगणना व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना कक्षो तक ईव्हीएम पहुंचाने के लिए पृथक से सुरक्षित गैलरी बनाई जाए। उन्होंने निर्वाचन से जुडी अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बिजली उपलब्धता एवं पेयजल, सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से चौबीसों घंटे रिकार्डिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की।