सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज"

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में  दर्ज"-  



       स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा प्रदत्त अटल टिंकरिंग लैब में ग्रेसिम लिमिटेड एंड एजुकेशन सर्विस कंपनी मुंबई महाराष्ट्र के मार्गदर्शन में   ई-वेस्ट अवेयरनेस एंड कलेक्शन 16 अगस्त 2017 से 19 अगस्त 2017 तक किया था। इस आयोजन में 10 राज्यों के 15 स्कूलों के 15000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और 3107 किलोग्राम ई वेस्ट संग्रहण और पुनर्चक्रण किया।  जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी ने 260 किलोग्राम ई वेस्ट संग्रहण करके लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। विद्यालय की इस उपलब्धि ने नगर एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया और देश में अपनी पहचान दी l  सभी को विदित है कि यह हमारे संभाग और जिले की प्रथम लैब है जिसमें 3D प्रिंटर, रोबोटिक्स , व अनेक प्रकार के सेंसर आदि के माध्यम से बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक बनने की ओर अग्रसर हैं। अभी यह लैब सोलर एनर्जी पर काम कर रही है जिसका एक मॉडल गुजरात वाइब्रेंट समिट में भी  प्रस्तुत किया गया था ।जिस की सराहना वहां के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा भी की गई। इसके अलावा अटल मैराथन, अंबेडकर जयंती पर अटल कम्युनिटी डे जैसे अनेक कार्यक्रम इस लैब में मनाए जाते हैं ।भविष्य में भी ऐसे आयोजन चलते रहेंगे। इस लैब में नगर एवं आसपास के समस्त विद्यालय भी प्रयोगों हेतु आ सकते हैं l विद्यालय की इस उपलब्धि पर नगर के  समस्त गणमान्य नागरिकों, विद्यालय के सचिव डॉक्टर विवेक भुस्कुटे, अध्यक्ष  सुदर्शन जोशी , कोषाध्यक्ष शीतल जैन सहित सभी सदस्यों व हमारे विशेष सहयोगी डॉ मेधा विवेक भुस्कुटे ने विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ व अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज  प्रवीण गौर को बहुत-बहुत बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top