व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्यो की समीक्षा की
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैतूल लोकसभा अंतर्गत जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री हनुमैयाह कोरूकोंडा ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में व्यय निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका गोयल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी सहित व्यय लेखा संबंधी अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री कुरूकोंडा ने जिले में नियुक्त लेखांकन दल, भौतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, सी विजिल टीम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण टीम के कामों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी टीमों को आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के चुनाव संबंधी खर्चो पर बारीकी से निगरानी रखे और उनका सही तरीके से लेखा संधारित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल ने श्री कुरूकोंडा निर्वाचन संबंधित तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट भी एफएसटी की तरह ही कार्य करेंगे। उन्होने निर्देशित किया कि एसएसटी एवं एफएसटी टीमें एमसीसी कम्प्लेन्स के साथ-साथ एक्सपेन्डीचर भी देखे। उन्होने कहा कि अब हमें और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में एसएसटी एवं एफएसटी के दलों को मेडिकल किट उपलब्ध कराये गये।