मतदाता जागरूकता अंतर्गत क्रिकेट मैच एवं वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

मतदाता जागरूकता अंतर्गत क्रिकेट मैच एवं वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत जिले में मतदान 06 मई को होना है। जिसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री लोकेशकुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिले के विभिन्न विकासखण्डों के ग्राम एवं बूथ लेवल पर मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि जिले का मतदान प्रतिशत विगत विधानसभा चुनाव के प्रतिशत से अधिक हो सके।

जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री लोकेशकुमार जांगिड़ ने स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप के अंतर्गत मतदान के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से 27 अप्रैल को सायं 4 बजे 7 बजे तक विधानसभा क्षेत्र टिमरनी एवं हरदा के युवा एवं नवमतदाताओं के मध्य नेहरू स्टेडियम हरदा में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जावेगा। 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से रहटगांव में विकासखण्ड स्तरीय वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इप्टा समूह, स्थानीय कवियों, भजन मण्डलियों एवं जनजातिय कार्य विभाग के छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा लोकनृत्य, स्वांग एवं विचार गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जावेगा। इसी क्रम में 1 मई को शाम 6:30 बजे से हरदा में वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय मीडिल स्कूल मैदान पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 29 अप्रैल तक जिले के चिन्हित वन ग्रामों एवं दूरस्थ अंचल में गैर सरकार संगठन एक पोटली रेत की द्वारा कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाताओं से सम्पर्क करने हेतु बीएलओ एवं बीएजी ग्रुप के माध्यम से पीले चावल देकर मतदाताओं को मतदान हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक वोटर स्लीप का वितरण एवं 29 अप्रैल से 1 मई तक वोटर गाईड का वितरण किया जाएगा।

श्री जांगिड़ ने बताया कि जिले के मतदाताओं को सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से दो बार इवीएम एवं वीवीपेट का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले के प्रमुख स्थानों एवं महाविद्यालयों में युवा मतदाताओं हेतु सेल्फी कार्नर एवं सामुहिक हस्ताक्षर स्टेण्ड बनाये गये है। विकासखण्ड स्तर पर वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 21 अप्रैल को सिराली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top