भारतीय किसान मजदूर महासंघ के सभी 50 जिलों से आए किसान प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने की चर्चा। किसानों की समस्याओं पर शासन स्तर पर अलग से होगी बैठक, किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान। जिन किसानों का दो लाख से अधिक फसल ऋण है उसमें दो लाख तक का ऋण तो सरकार की कर्ज माफी योजना के तहत माफ होगा। शेष ऋण का 50 प्रतिशत अगर किसान जमा करता है तो उसका बाकी का 50 प्रतिशत ऋण माफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की भारतीय किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधि से चर्चा के बाद भारतीय किसान मजदूर महासंघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं