नगर में इन दिनों पीलिया रोग से ग्रस्त लोगों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई- डॉ चौरे

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 नगर में इन दिनों पीलिया रोग से ग्रस्त लोगों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई- डॉ चौरे


नगरीय क्षेत्र में हेपेटाइटिस ए/पीलिया के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ मनीष शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में नगर के निजी चिकित्सक सहित नगर पंचायत के सीएम्ओ एच एच गन्धर्व उपस्थित रहे ।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम् के चौरे द्वारा बैठक के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि नगर में इन दिनों पीलिया रोग से ग्रस्त लोगों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है। इससे बचाव के समुचित प्रयास स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत के अमले के द्वारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रभावित वार्ड का नियमित सर्वे कर रहे है और स्वास्थ्य शिक्षा दे रहे है । नगर के विशेष प्रभावित वार्डों में यह  गतिविधि निरंतर चल रही है।  पीलिया प्रभावित वार्ड में मरीजों को पानी उबालकर अथवा क्लोरीन डालकर पिने की सलाह दी जा रही है, स्वास्थ्य दल द्वारा यह जानकारी दी जा रही है।  

बैठक में उपस्थित निजी चिकित्सक डॉ विवेक भुस्कुटे, डॉ पूर्णिमा अग्रवाल,  डॉ राजेंद्र शर्मा, डॉ रितेश अग्रवाल, डॉ आर एस कुशवाहा, डॉ विकास अग्रवाल आदि ने पीलिया के मरीजों से सम्बंधित जानकारी साझा की। निजी चिकित्सको से आग्रह किया गया की वे नए मरीजों की जाँच उपरांत उन्हें शासकीय चिकित्सालय भेजें अथवा उनकी जानकारी प्रदान करें, नगरीय क्षेत्र के आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों का विवरण भी दे।  मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ मनीष शर्मा ने नगर परिषद् को पेयजल व्यवस्था में पाइप लाइन दुरुस्त करने और जल शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।  चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पा देशमुख ने कहा कि लोगों को भयभीत होने की नहीं अपितु जागरूक होने की आवश्यकता है, जल जनित रोगों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

डॉ राजेश मीणा ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में मरीजों की जाँच के लिए विशेष इंतज़ाम कर लिए गए है, लैब में आने वाले सभी मरीनों का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। आमजन को दूषित सादे गले खाद्य पदार्थो के सेवन से बचने की सलाह उनके द्वारा दी गई. नगर पालिका उपयंत्री हरिराम दोगने द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रम को गति देने की बात बैठक में रखी गई।  इस अवसर पर बीएमओ डॉ चौरे द्वारा निजी चिकित्सकों का पीलिया एवं अन्य बीमारियों के नियंत्रण  में सहयोग बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top