पिछ्ले विधानसभा निर्वाचन में टीम टिमरनी ने मत प्रतिशत बढ़ा गर्व का अवसर दिया,इस बार भी यही उम्मीद- कलेक्टर श्री विश्वनाथन
पिछ्ले विधानसभा चुनाव में टीम टिमरनी ने 78 से 83 प्रतिशत मत प्रतिशत बढ़ाकर हमें गर्व करने का अवसर दिया। यह आप सबकी मेहनत से हासिल हुआ था। इस बार भी यही उम्मीद है कि आप लोग हमें निराश नहीं करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन शुक्रवार को टिमरनी मंडी में बीएलओ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,सचिवों एवं जीआरएस की बैठक में बोल रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि प्रयास करें कि कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से छूटने ना पाए।उन्होने कहा कि पिछली बार क्षेत्र के बाहर रहने वाले मतदाता के पास के केवल एक दिन था, जिसमें वह बाहर से आकर वोट करके गये। इस बार हमारे पास अच्छा मौका है इस बार तीन दिवस का अवकाश है, हमारे जिले में 6 मई को मतदान है, 5 मई को रविवार है तथा 7 मई को अक्षय तृतीया का अवकाश है। अक्षय तृतीया पर शादियाँ बहुत है, शादियों में कई मतदाता बाहर से अपने घर आयेंगे। यह आपके लिये अच्छा मौका है, हमें मतदाताओं को प्रेरित करना बाहर से आकर मतदान करने के लिये प्रेरित करना है। उन्होने निर्देशित किया कि आपको ये पता होना चाहिये कि किन लोगों को मतदान करने आने में समस्या होगी, गर्भवती महिलाए, दिव्यांग मतदाता, वृद्ध मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें। इन्हीं छोटी-छोटी बातों से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के पास लगभग चार बार अवश्य जाना चाहिये। यदि आप लोग हर मतदाता से चार बार बात कर पायेंगे, उन तक एप्रोच कर पायेंगे तो मुझे विश्वास है कि निश्चित ही हमारा मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने,मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देने, अशक्त मतदाता को घर से बूथ तक ले जाने हेतु व्यवस्था करने का ईमानदारी से प्रयास लक्ष्य आसान बनाएगा। जो मतदाता गाँव में नहीं है उनकी सूची तैयार करें। ग्रुप के सदस्य को जो क्षेत्र दिया गया है, वहाँ के लोगों से बात कर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करें। चुनाव पाठशाला के प्रत्येक सदस्य को ग्रुप बनाकर क्षेत्र आवंटित करें। पाठशाला के सदस्य क्षेत्र के मतदाता से सम्पर्क कर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करें तथा 6 मई को पूरे दिन माॅनिटरिंग करें कि मतदाता द्वारा वोट डाला गया है या नहीं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री लोकेश कुमार जांगिड़,अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल,एसडीएम श्री जेपी सैयाम,डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी,सीईओ श्री रंजीत ताराम,सेक्टर अधिकारी, बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्य उपस्थित थे।बाद में सदस्यों को मतदान करने संबंधी शपथ भी दिलाई गई।