भाजपा कार्यलय का हुआ शुभारंभ

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
भाजपा कार्यलय का हुआ शुभारंभ



आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से टिमरनी  विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ।स्थानीय न्यूमार्केट में बैंक आफ महाराष्ट्र के बगल में भाजपा चुनाव कार्यालय शुभारम्भ हुआ जहां विधिवत पूजन अर्चन किया गया ततपश्चात उपस्थित सम्भागीय संघठन मंत्री श्याम महाजन,लोकसभा प्रभारी सन्तोष पारिख,विधायक संजय शाह,पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर,संयोजक विजयसिंह सावनेर ने  मण्डल अध्यक्ष  कैलाश डूडी,राधेश्याम गोर एवं कार्यकर्ताओ के साथ फीता काट चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।इस दौरान कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित हुई जिसे सम्बोधित करते हुए विधायक शाह ने टिमरनी विधानसभा से अधिक से अधिक मतों से भाजपा  प्रत्याशी डीडी उइके को जिताने का वरिष्ठों को आश्वशन दिया। वही प्रभारी सन्तोष पारिख ने कार्यकर्ताओं से घर घर सम्पर्क तेज करने ओर बूथ जिताने की बात कही।कार्यकर्ताओ को संघठन द्वारा दिये जा रहे निर्देशो,कार्यो को प्राथमिकता से करना चाहिए उक्त बातें कहते हुए संघठन मंत्री श्याम महाजनजी ने बूथ स्तर तक के कार्यो की जानकारी ली।बैठक को पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर भी सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओ में जोश भरा।आभार मण्डल अध्यक्ष कैलाश डूडी ने माना।इस दौरान रामशंकर आँजने,हेमेंद्र जेन,राजकुमार सांखला,मनमोहन सिंहल,रामचन्द्र कछवाहा,रामकृष्ण पाटिल, अरुण तिवारी,मुकेश शांडिल्य ,सन्दीप अग्रवाल सहित टिमरनी रहटगांव सिराली मंडलो के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top