बिना टैगिंग परिवहन की व्यवस्था करते पाए जाने पर कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने करताना उपार्जन केंद्र के प्रभारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
बिना टैगिंग परिवहन की व्यवस्था करते पाए जाने पर कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने करताना उपार्जन केंद्र के प्रभारी को निलंबित करने के दिए निर्देश


कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन ने  शुक्रवार जिले में समर्थन मूल्य पर क्रय करने हेतु संचालित उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर मुहैया कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। करताना उपार्जन केन्द्र में उपार्जित गेहूं को बिना टैगिंग परिवहन की व्यवस्था करते पाए जाने पर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी  विष्णु प्रसाद यदुवंशी को निलंबित करने के निर्देश एआरसीएस एवं बैंक के नोडल अधिकारी को दिए । केंद्र पर बोरी पर लगाने के टेग उपलब्ध नही थे और बगैर टेग के प्रभारी ने रेडी टू स्टाक कर दिया था। इतना ही नहीं बगेर टेग के सिलाई भी कर दी एवं उपार्जित गेंहू दो ट्रक में लोड करते पाया गया । कलेक्टर ने केंद्र के नोडल अधिकारी और सम्बंधित पटवारी को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश टिमरनी को दिए गए।
उनके द्वारा गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर कृषको से संवाद स्थापित भी किया गया। नोसर, गोदागांव कला ,भुवनखेड़ी, अबगाव खुर्द ,चारखेड़ा उपार्जन केन्द्रों के साथ ही उन्होने गिरिराज,कृष्णा,श्याम और ओम वेयर हाउस भी पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने पेमेन्ट में अनावश्यक देरी नहीं होने के निर्देश दिए तथा उपार्जित गेंहू के परिवहन में और अधिक तेजी लाने को कहा। सीईओ श्री लोकेश कुमार जांगिड़ साथ थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top