स्वीप अंतर्गत रांगोली, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ का आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
स्वीप अंतर्गत रांगोली, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ का आयोजन

जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लोकसभा निर्वाचन 2019 स्वीप गतिविधि के अंतर्गत रंगोली सजाओं एवं मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगोली सजाओं कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाडी केन्द्र क्र. 36, 37, 50 एवं वृद्धाश्रम में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया एवं सहायक संचालक सुश्री प्रीति साहू द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को शपथ दिलाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आंगनवाडी केन्द्र क्र. 50 वार्ड 25 में नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एन.जी.ओ. के सदस्यों के द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को नुक्कड नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व एवं शत-प्रतिषत मतदान के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया, जिला परियोजना समन्वयक जिला षिक्षा केन्द्र हरदा डाॅ. आर.एस. तिवारी सहायक संचालक सुश्री प्रीति साहू महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेष मिश्रा, प्रबन्धक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्री राधेश्याम जाट, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सी.पी. सोनी, श्री सूर्यकांत सोनवानी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक हरदा श्रीमती रूकमणी नागवंषी, सुश्री भारती भल्लावी एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिकायें उपस्थित हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top