विधानसभा चुनावों की भांति लोकसभा में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है - जे पी सय्याम

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
विधानसभा चुनावों की भांति लोकसभा में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है - जे पी सय्याम
टिमरनी।
लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह मतदाताओं को जागरूक करने और वोट प्रतिशत और बढ़ाने की बात एसडीएम जे पी सय्याम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच रखी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने गांव की सभी महिलाओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया विशेस रूप से बुजुर्ग महिलाओं,  गर्भवती महिलाओं, नव मतदाताओं के बूथ तक लाने की ज़िम्मेदारी दी है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया , जनपद सीईओ रंजीत ताराम, परियोजना अधिकारी संयुक्ता राजपूत ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये।  ज्ञात हो की हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अहम् योगदान रहा है।
कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को उनके द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र  प्रदान किये गये, पर्यवेक्षक संगीता राजपूत, माला कैथवास, पूजा चौहान, फुलमा, नानी बाई आदि को यह प्रशस्ति पत्र दिए गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top