पहले ही दिन अस्सी प्रतिशत बच्चो को देंगे दो बून्द ज़िन्दगी की
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण
07 अप्रैल 2019 को है पोलियो रविवार
टिमरनी । पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत पोलियो रविवार को ज्यादा से ज्यादा बच्चो को दवा पिलाएं, गर्मी के मौसम का विशेष ध्यान रखे - यह हिदायत अनुविभागीय अधिकारी जे पी सय्याम ने जनपद सभागृह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की दी। उन्होंने देश को पोलियो मुक्त करने में मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।
ज्ञात को की आगामी 07 अप्रैल 2019 को पोलियो रविवार के अंतर्गत विकासखंड के शून्य से पांच साल तक के 17005 बच्चो को पोलियो की खुराक दी जाएगी, इस हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा आदि की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार मौसम के तीखे तेवरों को देखते हुए अभियान के पहले दिन अस्सी प्रतिशत बच्चो को दवा पिलाने की तैयारी की गई है। कार्यशाला में उपस्थित डॉ एम् के चौरे ने अभियान की तकनिकी जानकारी दी, उन्होंने बताया की विकास खंड में 187 टीम लगाई गई है। मीज़ल्स रूबेला अभियान में अच्छा कार्य सहयोग करने पर बधाई देते हुये डॉ चौरे ने पल्स पोलियो अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार कर पहले दिन बच्चो को बूथ तक लाने के निर्देश परियोजना अधिकारी संयुक्ता राजपुत ने दिए। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया ने कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आशा के साथ समन्वय स्थापित कर सभी स्वास्थ्य सूचकांकों में अच्छा परिणाम लाने की निर्देश दिए। वनांचल में घरो में हो रहे प्रसवो में आ रही कमी की भी सराहना उन्होंने की।
मीजल्स रूबेला अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं की मिला पुरुष्कार
मीज़ल्स रूबेला अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में अव्वल रहने वाली कार्यकर्ताओं को पुरुस्कृत किया गया, SDM जे पी सय्याम, PO ललित डेहरिया, जनपद CeO रंजीत सिंह ताराम, BMO डॉ एम् के चौरे, PO संयुक्ता राजपूत, BPM आशीष साकल्ले, BCM मुकेश बटाने ने कार्यकर्ता रीना बिल्लोरे, त्रिवेणी परदेशी, मालती भमोरे, नीलिमा यादव, ऋतू मालवीय को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।