नापतोल विभाग ने किया तोल कांटो की जाच

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नापतोल विभाग ने किया तोल कांटो की जाच
टिमरनी- विकासखंड की समस्त सहकारी सोसायटीयों पर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी कार्य प्रारंभ हो गया है। जिनकी तुलाई वेयर हाउस पर बने तोल कांटो पर होकर वेयर हाउस पर ही रखा जा रहा है। बुधवार 3 अप्रैल को नापतोल विभाग द्वारा नगर से सटे समस्त तोल कांटो पर पहुंचकर उनकी जांच की गई। विगत दिनों भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिलाधीश को समस्त तोल कांटों की जांच करने बाबत आवेदन दिया था उसी के परिणाम स्वरुप 3 अप्रैल को नापतोल विभाग अधीक्षक सीपी शुक्ला द्वारा समस्त तोल कांटों पर पहुंचकर व्यवस्थित जांच की गई। जहां देखा गया कि सर्वप्रथम श्याम तोल कांटे पर खाली एक ट्रेक्टर ट्राली का वजन 3485 केजी लिया गया फिर बांट का वजन 3905 लिया गया।तत्पश्चात बाटों को ट्राली में रखकर कुल 7390 केजी वजन होने के बाद ट्रेक्टर ट्राली को अन्य तोल कांटो पर तोला गया जहां अन्नपूर्णा तोल कांटे पर 7400 केजी अग्रवाल तोल कांटे पर 7390 केजी श्री राम धर्म कांटा कृषि उपज मंडी में 7390 केजी कुसुमलता तोल कांटे पर 7400 केजी वही कात्यानी व गीता तोल कांटे पर 7400 केजी वजन नापा गया। नाप तौल विभाग द्वारा की गई जांच से किसानों को, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को संतुष्टि हुई है विगत वर्ष कुछ वेयरहाउसों के वजन में अंतर आने की वजह से कुछ विवादित स्थिति बन गई थी परंतु इस वर्ष गेहूं तुलाई के पहले ही इस प्रकार की कार्यवाही से किसान संतुष्ट है इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र वर्मा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बसंत रायखरे सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top