जे ई ई एवं नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं प्रारंभ
टिमरनी
स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्य विद्यालय में प्रतिदिन दोपहर 2बजे से 4 बजे तक जे ई ई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों के द्वारा लाइव कक्षाओं के माध्यम से प्रतिदिन अध्यापन 6 मार्च से कराया जा रहा है । प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया की अब विद्यार्थियों को बड़े शहर में जाने की आवश्यकता नहीं है । ऐलन कोचिंग के विषय विशेष शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन मल्हार आश्रम इंदौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ साथ कक्षा बारहवीं पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी कराई जाएगी । कक्षा में शासकीय अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी वर्चुअल कक्ष में उपस्थित होकर अध्ययन कर सकते हैं ।आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के निर्देश अनुसार विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की परीक्षा दे चुके चयनित छात्र छात्राएं कक्षा में सम्मिलित हो सकते है। विज्ञान प्रभारी डी एन व्यास ने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चे को इंजीनियर, डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे ,उनके लिए शासन की पहल अच्छी है ।आर्थिक स्थिति अच्छी नही होने के कारण कई विद्यार्थी इन परीक्षाओं की तैयारी नही कर पाते ।आयुक्त महोदय जय श्री किवायत के पहल से शासन की और से निः शुल्क कक्षाएं प्रारम्भ की गई है । अभिभावकों से अपने बच्चों को अध्ययन करने प्रतिदिन भेजने की अपील की गयी ।
