पन्ना के किसानो ने देखी पॉलीहाउस में पान की आधुनिक खेती

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पन्ना के किसानो ने देखी पॉलीहाउस में पान की आधुनिक खेती 
टिमरनी 
पान उत्पादक किसानों को अपनी पुरातन खेती की वजाय आधुनिक खेती की ओर ले जाया जायेगा। उसी दिशा उद्यानिकी विभाग के राज्य के अंदर आयोजित कृषक भ्रमण सह कृषक प्रशिक्षण के लिए हरदा जिले में हो रही पॉलीहाउस में पान की आधुनिक खेती को देखने पन्ना जिले से 60 पान उत्पादक किसानों का दल ग्राम छिरपुरा के किसान बसन्त वर्मा के खेत पर आया ।जिला उद्यानिकी संचालक महेंद्र मोहन भट्ट , ग्रा. उ.नि. अधिकारी पी एल प्रजापति एवं जे पी बौध ने एवं सभी किसानों ने हरदा जिले में हो रही पश्चिम बंगाल की सुप्रसिद्ध पान सौफ़िया मीठा की खेती विगत 2014 से की जा रही है ।सभी किसान भाइयों को बसन्त वर्मा ने बताया कि इस प्रशिद्ध सौफ़िया पान को हमने जैविक तरीके से सफल की है ,इसमे वेस्ट डी कंपोजर ,ओर जीवामृत ,गोमूत्र ,दूध ,मही ,सरसो खली के उपयोग से सफल की है। सभी किसान भाइयों को अपने अनुभव साझा किये सभी किसान इस कम खर्चीली पान की खेती के बारे में अनुभव लिया और इस खेती को पन्ना में भी सफल बनाने का संकल्प लिया।पन्ना से आये किसान साथियो को पान के अलावा और भी फसलो का जैविक उत्पादन कैसे लिया जाय इस हेतु भी पूरा तरीका समझाया। जिससे आधुनिक खेती में बढ़ रही लागत को ओर गम्भीर बीमारियों को कैसे कम किया जा सके ओर अपने पास से कुछ किसान भाइयों को बेस्ट डी कंपोजर की डिब्बी मुफ्त भेंट की गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top