अबगांवकला के पटवारी हलका नं. 34 के खातेदारों को प्रधानमंत्री फसल बीमा 2017 का लाभ मिल सकेगा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
अबगांवकला के पटवारी हलका नं. 34 के खातेदारों को प्रधानमंत्री फसल बीमा 2017 का लाभ मिल सकेगा
कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन के प्रयासों से ग्राम अबगांवकला के पटवारी हलका नं. 34 के 963 खातेदारों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2017 का लाभ मिलना संभव हो सका है।अबगांव कलॉ के पटवारी हल्का नंबर 34 में शामिल गांव के नाम नांदरा,गोयत और खरतलाय हैं।
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री सुरेखा यादव ने बताया कि इन किसानों के मामले में पोर्टल पर गलत आंकड़े दर्ज होने की वजह से बीमा हितलाभ मिलने में समस्या थी। गलत आंकड़े दर्ज किए जाने के कारण संबंधित राजस्व निरीक्षक श्री पंकज पाल की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। कलेक्टर द्वारा आयुक्त भू-अभिलेख से पत्राचार एवं चर्चा उपरान्त पोर्टल पर सही आंकड़े दर्ज किए जा चुके है। आगामी कार्यवाही के लिए कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी को भी सुधार किए गए आंकड़े प्रेषित किए जा चुके है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top