सी-विजिल एप पर आम नागरिक निर्भय होकर करें शिकायत
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने बताया है, कि भारत निर्वाचन आयोग ने एक नया मोबाईल एप लांच किया है। आम नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन जैसे धन, उपहार, शराब वितरण, पेड न्यूज, सांप्रदायिक संदेश या अनुचित भाषण आदि की शिकायत तुरंत इस एप पर कर सकते हैं। जागरूक नागरिक को अपने एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल ऐप्लीकेशन डाउनलोड करना होगी। एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवानी होगी। कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में आवेदन बनाना, अधिकारियों को देना और अपने नाम को छुपाये रखने जैसी कठिनाई अब दूर हो चुकी है। निर्वाचन के दौरान धन बल-बाहु बल का उपयोग करने वाले अथवा शांति भंग कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालो केे विरूद्ध आवाम को भयमुक्त होकर शिकायत करते हुए अच्छे नागरिक होने का परिचय देना चाहिये। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी एवं उसे शिकायत के स्टेटस की जानकारी भी एप से प्राप्त होती रहेगी। जो 24x7 लगातार कार्य करेंगी।