जॉय फुल लर्निंग प्रशिक्षण दो चरण में आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी के सभाकक्ष में जॉय फुल लर्निंग के संबंध में दो चरण में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्रातः की पारी में प्राथमिक शाला के चार जन शिक्षा केंद्रों के एवं द्वितीय पारी में चार जन शिक्षा केंद्रों के माध्यमिक शाला के शिक्षकों को जॉय फुल लर्निंग आनंद दाई अधिगम के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 1 अप्रैल को सभी शालाओं में प्रवेश उत्सव बनाए जाने हेतु एवं विशेष बाल सभा के आयोजन हेतु एवं विद्यार्थियों के माता-पिता से वन टू वन संवाद किया जावे एवं प्रतिदिन शाला में कराई जाने वाली गतिविधियों के बारे में सभी माता-पिता अपने अपने बच्चों से शाम को पूछेंगे कि आज हिंदी एवं गणित में आपकी शाला में कौन सी गतिविधि कराई गई है। इस प्रथम चरण में बच्चे बिना बस्ते के शाला आएंगे अप्रैल माह में आधा दिवस प्रतिदिन जॉय फुल लर्निंग की गतिविधि कराई जाएगी एवं आधे दिवस पुराने पाठ्यक्रम की दक्षता उन्नयन वर्क बुक पर पुनर अभ्यास कार्य कराया जाएगा एवं छुट्टी से 1 घंटे पूर्व बच्चों को खेल खिलाए जाएंगे प्रति दिवस श्रुतलेखन मौखिक गणित आदि का कार्य शिक्षक द्वारा किया जाना है। बच्चों के जॉय फुल लर्निंग हेतु मिश्रित समूह बनाए जाएंगे इसमें जो गतिविधि कराई जाएगी वह गतिविधि प्रयोगात्मक नहीं होना चाहिए। गतिविधि के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए। गतिविधि में शिक्षक स्वयं  भी खूब आनंद लेवे। बच्चों के प्रोत्साहन हेतु बच्चों की कॉपी में नकारात्मक टीप अंकित नहीं की जावे ।बच्चों को सीखने की आवश्यकता के आधार पर गतिविधि कराई जावे। पीएलसी हेतु 1 से 2 मिनट का वीडियो बनाकर सभी शिक्षक अपने जन शिक्षा केंद्र के ग्रुप में वीडियो बनाकर शेयर करेंगे । इसी के साथ इस वर्ष प्री प्राइमरी क्लास का शुभारंभ किया जाएगा इस हेतु सभी शिक्षक अपनी अपनी उक्त क्लास खोलने हेतु सहमति प्रदान करेंगे एक शाला एक परिसर अंतर्गत प्राचार्य या बड़ी संस्था के प्रधान पाठक के निर्देशों का पालन किया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। शाला में डॉक आदि का कार्य शाला समय से पूर्व या शाला समय के पश्चात किया जावेगा। इसी दौरान स्वच्छ विद्यालय सुंदर विद्यालय की प्रतियोगिता आयोजित होना है अतः शालाओं की रंगाई पुताई पेंटिंग आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जावे। टीएलएम् का उपयोग एवं लर्निंग किट एवं खेल सामग्री उपलब्ध है की सूची सूचना पटल पर चस्पा की जाए। लर्निंग आउटकम की समस्त सामग्री शाला में उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए । तथा शाला में उपलब्ध हो एवं यह प्रयास हो कि अंकुर समूह कोई भी बच्चा न रहे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मुकेश उपरारिया अजय भदोरिया  हेमंत टेकन एवं बीआरसी श्री बीएस कटारे अशोक कुमार यादव द्वारा उक्त निर्देश दिए गए। साथ ही कोई भी बच्चा किसी भी शाला से शाला त्यागी नहीं होना चाहिए ।इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे यदि किसी शाला कोई में बच्चा शाला त्यागी अप्रवेशी रहता है उसकी जानकारी कलेक्टर महोदय को जिला शिक्षा केंद्र के द्वारा प्रेषित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top