तिनका सामाजिक संस्था द्वारा बेटियों की सुरक्षा के लिए बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ने के लिए उन्हे आत्मरक्षा कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बालिकाओं को यह प्रशिक्षण सिराली की दिव्या पिता प्रेमचंद बिले जो राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी है उनके द्वारा दिया जा रहा है ।यह प्रशिक्षण सिराली कॉलेज में शाम को 5 बजे से 7 बजे तक निशुल्क दिया जा रहा है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाना ताकि बह बालिकाए समाज में होने बाली हिंसा का विरोध कर सके और खुद को हर चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार कर सके। यह प्रशिक्षण तिनका सामाजिक संस्था के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जायेंगे। इक्छुक बालक बालिकाए शाम को 5 बजे से कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।इस प्रशिक्षण में विशेष सहभागिता खिरकिया अनुविभागीय अधिकारी विष्णु प्रसाद यादव एव कॉलेज प्राचार्य डॉ अशुन्ता कुजर की रही बही 26 मार्च को इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया ।जिसमे मुख्य रूप से तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी मना मंडलेकर नीलम राय मोना खरे आरती दुनगे सागर श्रीवास कॉलेज शिक्षक संजय करोड़े उपस्थित रहे। तिनका सामाजिक संस्था की टीम द्वारा हरदा जिले के सोडलपुर आलमपुर रहटगांव पान तलाई छिदगांव चरखेड़ा मगरधा समेत टिमरनी के 26 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
