सशस्त्र सेना झंडा दिवस में लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण पर कलेक्टर को मिला प्रशंसापत्र और शील्ड
कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस में लक्ष्य से 243% धनराशि के संग्रहण पर प्रशंसा पत्र और शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया गया है। आज तदाशय के प्रमाण पत्र और शील्ड सैनिक कल्याण संचालनालय के अधिकारी द्वारा उन्हें सौंपी गई। जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश कुमार जांगिड़ भी मौजूद थे।
