उपस्वास्थ्य केन्द्र ऊचाबरारी, बोरपानी का निरीक्षण किया कलेक्टर ने

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

उपस्वास्थ्य केन्द्र ऊचाबरारी, बोरपानी का निरीक्षण किया कलेक्टर ने

कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन ने टिमरनी के ग्राम बोरपानी, ऊचाबरारी पहुँच कर उपस्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रसव हेतु उपस्थित महिलाओ से उपस्वास्थ केन्द्र मे उपलब्ध व्यवस्थाओ की जानकारी ली। उन्होने केन्द्र मे उपस्थित एएनएम से चर्चा की। एएनएम ने बताया कि उपस्वास्थ केन्द्र ऊचाबरारी में तीन तथा बोरपानी में भी अभी तक तीन प्रसव सम्पन्न हो चुके है।
श्री विश्वनाथन ने ग्राम ऊचाबरारी और बोरपानी में आयोजित महिला स्वास्थ शिविर में कहा कि महिलाये जैसे ही गर्थवती होती है। अपने क्षैत्र की आशा एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर प्रापर चैकअप करावे। उन्होने सलाह दी कि डिलेवरी के दो दिन पूर्व प्रसव हेतु एडमिट होवे । उन्होने शिविर में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि घर पर प्रसव न हो। उन्होने कहा कि आज सकल्प ले कि घर पर प्रसव नही करायेगें। शिविर में श्री विश्वनाथन ने कहा जिनके नाम मतदाता सूची में नही है, वे 8 अप्रैल से पूर्व अपना फार्म बीएलओ को जमा कर नाम दर्ज करा सकते है। उन्होंने बताया कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र अतंर्गत जिले की दोनो विधानसभाओ में 6 मई को मतदान होना है।सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ताकी शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कर ले कि सभी मतदाताओ के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, कोई भी शेष न रहे।शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि सभी निर्भिक होकर मतदान करे। उन्होने महिलाओ से कहा कि एएनएम से सम्पर्क कर प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय चैकअप कराये तथा अस्पताल में ही प्रसव करावे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top