डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र के लिए विशेष अभियान

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र के लिए विशेष अभियान

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका गोयल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2019 को दृष्टिगत रखते हुए पात्र मतदाताओं को डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र प्रिंट कर उपलब्ध कराने के लिए एक अप्रैल 2019 से पूर्व समस्त जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत इछुक मतदाता अपने आवेदन 31 मार्च तक संबंधित बीएलओ को दे सकते हैं। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी 2019 को किया गया है। जिसके उपरांत सतत् अद्यतन के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के आवेदन प्राप्त किये गए है।सतत अद्यतन के तहत नाम जोडने की प्रक्रिया नाम निर्देशन की अंतिम तारीख से 10 दिन पूर्व तक जारी रहेगी। प्रदेश में दावे फार्म नं. 6 इत्यादि लेने की अंतिम तिथि निर्वाचन के फेस - 1 में दिनांक 30 मार्च, फेस - 2 में दिनांक 08 अप्रैल, फेस - 3 में 13 अप्रैल तथा फेस - 4 में 19 अप्रैल तक है। आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन की घोषणा उपरांत किसी प्रकार के संशोधन एवं नाम निरसन की कार्यवाही बिना आयोग की अनुमति के नहीं की जाएगी। उन्होने बताया कि 30 मार्च तक प्राप्त होने वाले बहुत पुराने,नष्ट हुए खोये हुए मतदाता परिचय पत्र के आवेदनों में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top