कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने किया खरीदी केंद्र का शुभारंभ

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने किया खरीदी केंद्र का शुभारंभ
कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने जिले के ग्राम बगवाड़ स्थित सायलो में बनाये गये खरीदी केन्द्र पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया। उन्होंने खरीदी केंद्र पर अपनी ऊपज विक्रय हेतु पधारे किसानों का पुष्पहार एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने यहां उपस्थित किसानों से चर्चा की तथा खरीदी केंद्र पर खरीदी की प्रक्रिया का जायजा लिया ।उन्होंने तुलाई एवं अन्य प्रक्रियाओं का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने डीएम नान से खरीदी के उपरांत भुगतान संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली ।उन्होंने कृषकों से अनुरोध किया सोसाइटी में अपने अकाउंट नंबर मोबाइल नंबर आदि चेक कर वेरीफाई करा ले ताकि भुगतान में कोई समस्या न हो । कलेक्टर ने सायलो पर उपलब्ध सुविधाओ को मॉडल के रूप में मानते हुए सभी केंद्रों पर तत्काल सुविधाये उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश कुमार जांगिड़, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, डीएम नान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top