शासकीय सेवक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लें-कलेक्टर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
शासकीय सेवक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लें-कलेक्टर
जिले में पदस्थ शासकीय सेवक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लें। इस बार भी वोटिंग प्रतिशत पिछले विधान सभा चुनाव की तरह बढ़ के हो। स्वीप के नोडल अधिकारी इसकी कार्ययोजना बनाकर अमल में लाएं। सोलह से सतरह वर्ष तक के किशोरों की चुनाव पाठशाला लगाकर उनके माध्यम से पेरेन्टस को मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास करें।
कलेक्टर श्री एस विश्वनायन आज जिला कार्यालय में समयावधि के पत्रो की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल सहित जिला अधिकारीगण मौनूद थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगरीय निकाय के सीएमओ, जनपद के सीईओ सहित कार्यालय प्रमुख संपत्ति विरुपेण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर शाम तक कम्पलांइस रिपोर्ट दें। विकास और निर्माण कार्य जो स्वीकृत हों या जारी हों उसकी सूची शाम तक निर्वाचन शाखा में
उपलब्ध कराए।एश्योर्ड मिनिमम फेसेलिटी की रिपोर्ट बुधवार शाम तक उपलब्ध कराएं।शासकीय सेवक द्वारा सोशल मीडिया में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंधन की शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी।स्थानांतरित अधिकारी कर्मचारी को बिना निर्वाचन कार्यालय की अनुमति के भारमुक्त न करें। रुल आफ लॉ का सख्ती से पालन किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top