सी विजिल निगरानी का अचूक हथियार, आमजन सहित चुनाव कर्मी भी कर सकते हैं इस्तेमाल चुनाव की घोषणा के साथ ही सी विजिल एप लोगों के लिए उपलब्ध हो गया है

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
सी विजिल निगरानी का अचूक हथियार, आमजन सहित चुनाव कर्मी भी कर सकते हैं इस्तेमाल
चुनाव की घोषणा के साथ ही सी विजिल एप लोगों के लिए उपलब्ध हो गया है
#LokSabhaElections2019 की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने आमजन को निगरानी का अचूक हथियार सौंपा है। 'सी विजिल'। इसके जरिए कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की सूरत में मिनटों में आयोग से संपर्क साध सकता है। खास बात यह है कि 100 मिनट में आयोग की कार्रवाई भी पूरी कर ली जाएगी।
कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन बताते है पिछ्ले विधान सभा निर्वाचन में भी इस एप के माध्यम से नागरिकों द्वारा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंधन की शिकायतें दर्ज कराई गई थी। इस दफा भी इस लोकसभा चुनाव में सी विजिल मोबाइल एप को लांच किया गया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही यह एप लोगों के लिए उपलब्ध हो गया है। एंड्रायड मोबाइल फोन पर इस एप को डाउनलोड कर सीधे चुनाव आयोग से जुड़ा जा सकता है। दरअसल आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए चुनाव आयोग ने इस एप से लोगों से सीधे जुड़ने का नया रास्ता अख्तियार किया है। दरससल भारत निर्वाचन आयोग ने लोगों के लिए एक ऑन लाईन एप्लिकेशन लांच किया है, जिसपर वे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी जानकारी दे सकेंगे। सी विजिल नाम के इस एप्लिकेशन को आयोग ने नागरिकों को ध्यान में रखकर ही नाम भी दिया है। आयोग का मानना है कि लोग प्रो-एक्टिव और जिम्मेदारी भरी भूमिका निभा सकेंगें।इस एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से एंड्रायड फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर अगर कोई अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देना चाहता या नाम, पता और नंबर देना चाहता है तो वह ऑप्शन भी उपलब्ध है।
इसके अलावा लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं अनुवीक्षण हेतु कलेक्टर कार्यालय भवन के प्रथम तल पर रूम नम्बर 57 में जिला कांटेक्ट सेंटर स्थापित किया है। कांटेक्ट सेन्टर का दूरभाष क्रमांक 1950 एवं 07577-225022 है। कांटेक्ट सेन्टर का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी बनाया गया है। उन्होने बताया कि फिलहाल कांटेक्ट सेंटर में आने वाले ज्यादातर कॉल मतदाता परिचय पत्र से संबंधित क्वेरी के हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top