नगर की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में दिया आवेदन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नगर में 207 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए थे जिनमें से 204 मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका हैं। इन मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हुए लगभग 2 से 3 माह हो चुके हैं परंतु इन मकानों की अंतिम किस्त 50 हजार रूपये अभी तक हितग्राहियों के खाते में नहीं पहुंच पाई है जिससे हितग्राहियों को मजदूरी व मैटेरियल की राशि अदा करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर जैव विविधता एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील दुबे द्वारा दो-तीन बार एसडीएम टिमरनी में जनसुनवाई में आवेदन दिया गया है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। सुनील दुबे ने बताया कि नगर पालिका अधिकारी द्वारा उन्हें बताया गया कि जब तक बच्चे हुए मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होगा तब तक इन मकानों की भी तीसरी किस्त नहीं मिल पाएगी। श्री दुबे द्वारा एक बार फिर 5 फरवरी मंगलवार को जनसुनवाई अधिकारी हरदा को दिए गए आवेदन में दूसरी समस्या भी रखी गई। जिसमें नगर में हो रही बार-बार वाहन दुर्घटनाओं को लेकर भी लिखा गया। जिसमें उन्होंने निवेदन किया कि नगरीय क्षेत्र में हरदा, होशंगाबाद व बैतूल रोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। दुबे ने होशंगाबाद रोड पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, एक्सीलेंट स्कूल के सामने बैतूल रोड़ पर तहसील परिसर, बारजा रोड व सब्जी मार्केट के पास इसी प्रकार हरदा रोड पर मंडी नाका, गैरिज लाईन एवं जनपद परिसर के पास स्प्रीड ब्रेकर बनाए जाने का निवेदन जनसुनवाई अधिकारी हरदा से किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top