1 मार्च को जिला स्तरीय मध्यप्रदेश निरामयम स्वास्थ्य शिविर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

01 मार्च 2019 को जिला स्तरीय मध्यप्रदेश निरामयम स्वास्थ्य शिविर

        01 मार्च 2019 दिन शुक्रवार को जिला चिकित्सालय हरदा के ट्रामा सेंटर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक निःषुल्क आयुष्मान मध्यप्रदेष निरामयम स्वास्थ्य षिविर लगाया जावेगा।

       आयुष्मान भारत म.प्र. निरामयम योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य षिविर में विभिन्न विधाओं के विषय विषेषज्ञों के माध्यम से जन सामान्य का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जावेगा एवं पात्र हितग्राहीयों की पहचान कर चिन्हित कर निःषुल्क उपचार किया जावेगा। आयुष्मान भारत म.प्र. निरामयम योजना के तहत् 1391 बीमारियो के अंतर्गत आने वाले चिन्हित पात्र हितग्राहियों की समस्या का निदान करना एवं परीक्षण उपरांत संबंधित इम्पेनल चिकित्सालय को रेफर किया जावेगा।

       स्वास्थ्य षिविर में सम्मिलित होने वाले हितग्राही यदि क्लब फुट, कैंसर, बांझपन, कैंसर रोग मधुमेह उच्च रक्तचाप तथा महिला से संबंधित अन्य बीमारिया इत्यादि अथवा अन्य कोई बीमारी के मरीज है जो कि आयुष्मान भारत म.प्र. निरामयम योजना के पैकेजेस में नही आते है, उनका इलाज भी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के किसी अन्य योजना में हितग्राही के रूप में चिन्हांकित करते हुये समुचित उपचार उपलब्ध कराया जावेगा।

       आयुष्मान भारत म.प्र. निरामयम योजना के अंतर्गत लगने वाले षिविर में जिन पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड नही बन पाये है उनके कार्ड भी बनाये जायगे। ऐसे हितग्राहियों को कार्ड बनवाने हेतु मरीज का आधार कार्ड, समग्र आई.डी., मरीज या परिजन का राषन कार्ड, लाना अनिवार्य है।
       राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हाकित बच्चों के इस्टीमेंट तैयार किये जायगें जिस हेतु मरीज का जन्म प्रमाण पत्र, समग्र आई.डी., मरीज का एक फोटो, मरीज या परिजन का राषन कार्ड मरीज का मूल निवास प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top