मध्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने नियमितीकरण को लेकर दिया सी एम को ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मध्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने नियमितीकरण को लेकर दिया सी एम को ज्ञापन

--- नहीं मांगी मांगी तो 1 सप्ताह में करेंगे आंदोलन

गुरुवार को जय किसान ऋण माफी योजना अंतर्गत टिमरनी पहुंचे सीएम कमलनाथ  को मध्य प्रदेश कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश देवनाथ एवं जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बांके मुकेश लोवंशी सहित अन्य सदस्यों द्वारा सीएम कमलनाथ को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि कंप्यूटर ऑपरेटरों को जल्द से जल्द नियमित की जाए एवं राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 2 दिन पहले निकाले गए आदेश को रद्द किया जाए इसके साथ ही ज्ञापन में यह भी बताया गया कि मध्यप्रदेश में 65000 कंप्यूटर ऑपरेटर शासकीय विभागों में पदस्थ है जिन की तनख्वाह मात्र ₹10000 तक है ।

विगत दिनों पहले13 13 जनवरी 2019 को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ द्वारा सीएम कमलनाथ का सम्मान किया जाना था इस दौरान जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया था कि आउट सोर्स प्रथा को बंद कर दिया जाएगा लेकिन मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी स्कीम के तहत विभिन्न जनपद पंचायत जिला पंचायतों में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर हो के लिए निकाला गया आर्डर आउट सोर्स प्रथा को बढ़ावा दे रहा है यह सब बात प्रदेश अध्यक्ष रितेश देव नाथद्वारा ज्ञापन के माध्यम से कहीं।                               

कंप्यूटर ऑपरेटर करेंगे टोटल शट डाउन हड़ताल।                     कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश देवनाथ ने बताया कि यदि सीएम कमलनाथ जी को ज्ञापन देने के बाद हमारी मांगों पर अमल नहीं किया जाता है तो मध्य प्रदेश के समस्त विभागों में पदस्थ आपरेटरों द्वारा टोटल डाउन जाने कंप्यूटर बंद और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार को मजबूर होकर हमारी मांगों को स्वीकार करना पड़ेगा

कांग्रेस ने किए थे वचन पत्र में वादा

कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले कंप्यूटर ऑपरेटर सहित आउट सोर्स में भर्ती कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा वह उनकी तनख्वाह बढ़ा कर दी जाएगी कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ ने मांग की है कि कांग्रेस जल्द अपने वचन पत्र पर खरी उतरे नहीं तो हमको सड़क उतरना पड़ेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top